
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले सौ वर्षों से राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए दिन रात बिना थके, बिना रुके काम कर रहा है। आज भारत नहीं तो संसार के साठ देशों में संघ का काम है। उक्त उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण के प्रांत संयोजक किसलय कुमार ने बोलते हुए व्यक्त किए।
श्री किसलय कुमार रुड़की नगर के सिविल लाइंस स्थित मिलन फार्म में बड़ी संख्या में उपस्थित संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा संघ का लक्ष्य भारत को संपूर्ण संसार में सबसे अच्छा देश बनाना है इसके लिए संघ के कार्यकर्ता संपूर्ण भारतीय समाज को साथ लेकर चल रहे हैं। संघ ने शताब्दी वर्ष में अनेक कार्यकर्मों की योजना बनाई। जिसमें संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर के व्यक्ति व्यक्ति से मिलकर के उन सब कार्य को साथ मिलकर करेंगे और समाज को उसके प्रति जागृत करेंगे। संघ ने देश को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए पंच परिवर्तन के माध्यम से एक कार्य योजना तैयार की है। जिसमें नागरिक कर्तव्य बोध,स्व का भाव,सामाजिक समरसता,परिवार प्रबोधन,जल एवं पर्यावरण संरक्षण,आदि विषयों को सम्मिलित किया है।
उन्होंने संघ के संघर्ष के काल को याद करते हुए कहा कि अनेक बार संघ पर प्रतिबंध लगा,जिसमें संघ कार्यकताओं पर भीषण अत्याचार किए गए।परंतु कार्यकर्ता विचलित नहीं हुए।
संघ राष्ट भक्तों की फैक्ट्री तैयार करने वाला संगठन है,क्योंकि जब भी भारत के ऊपर किसी विदेशी ने आक्रमण किया ,चाहे वह चीन के साथ युद्ध हो,चाहे पाकिस्तान के साथ, संघ के स्वयंसेवकों ने जान की बाजी लगाकर सेना का सहयोग किया है।
आज संघ समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मुख्य भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कहा जिस प्रकार भगवान राम ने दुष्ट ताकतों का सर्वनाश कर दिया था,उसी प्रकार संघ भी इस धरती से एक एक समस्या को मिटाकर ही दम लेगा।
संघ के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पथ संचलन का आयोजन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता,हेमंत अरोरा ने की।
इस अवसर पर नगर संघ चालक जल सिंह,विधायक प्रदीप बत्ता,मुकेश अग्रवाल,नितिन गर्ग,सहदेव पुंडीर ,अक्षय प्रताप , चे रब जैन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।