रुड़की।नगर की सबसे पुरानी संस्था राजहंस कला मंदिर द्वारा दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी,इसके साथ ही अन्य सदस्यों ने काव्य पाठ एवं भजन आदि सुनाए।तंबोला एवं अन्य खेल भी उपस्थित लोगों ने खेले।संस्था के अध्यक्ष विपिन सिंघल ने कहा रुड़की की सबसे पुरानी संस्था आज भी पुराने जोश के साथ अपनी संस्कृति को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व इस दीपोत्सव में संस्था के सभी परिवारों ने एक साथ बैठककर अपनी खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का काम किया है।सचिव अजेश अग्रवाल ने कहा संस्था सभी पर्व एक साथ मनाती आई है।संस्था का प्रयास है कि अपनी आने वाली पीढ़ी को यह धरोहर के रूप में दें कि वह भी आने वाले समय में इस परम्परा को जीवित रखें।अंतराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने कविताएं और शायरी सुनाई,इसके साथ ही बच्चों ने कविताएं,राष्ट्रगीत,भजन,चुटकले आदि सुनाकर सबको गुदगुदाया,वहीं तंबोला में भी सभी ने भागीदारी की।विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बलवीर गोयल ने किया।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पारस गोयल,उपाध्यक्ष मुकुंद प्रताप,सह सचिव गोविंद विकास अग्रवाल,गौरव गोयल,योगेश सिंघल,शेखर सिंघल,सुनील कुमार अग्रवाल,सुकून अग्रवाल,संजीव गोयल,पवन गोयल, गोपालपुरी,एनके मदान,ध्वज सिंघल, ध्रुव सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत