
रुड़की।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में कार्यक्रम हुआ,जिसमें जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रंद्धाजलि दी।अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह व सागर गोयल ने किय।जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने सत्य और अहिंसा के अद्वितीय सिद्धांतों से पूरी दुनिया को एक नई दिशा दी।उनका जीवन आज भी हमें सादगी,सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाता है।उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार केवल भारत के लिए ही नहीं,बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाश पुंज हैं।राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशभक्ति, सादगी और निष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने “जय जवान,जय किसान” का नारा देकर देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया।आज उनके विचार हमारे लिए उतने ही प्रासंगिक हैं,जितने उस दौर में थे।उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी दोनों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और देशवासियों को कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हमें महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और समाज में प्रेम,भाईचारे एवं सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करना चाहिए।कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी और शास्त्री जी के जीवन से हमें राष्ट्रहित में कार्य करने और समाज में समरसता स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है।यह आयोजन पूरी तरह अनुशासित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनीश सैनी,प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गौड,भीम सिंह,संजीव तोमर,जिला मंत्री सतीश सैनी,तेजपाल मौर्य,प्रतिभा चौहान, गीता मलिक,मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,गौरव कौशिक,एडवोकेट बृजेश त्यागी,अशोक आर्य,मनोज मेहरा , आदित्य रोड,अवनीश त्यागी,विकास प्रजापति,मंडल अध्यक्ष एडवोकेट संदीप पुरी, युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता,सुधीर चौधरी,अफजाल अली,यूसुफ अली,ममता राणा, मंजू रावत,पुष्पा एथानी,सर्वेश गोस्वामी,अनुज अत्रे, मोहित राष्ट्रवादी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।