भगवानपुर:- हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला की धूम मच गई है। रामलीला देखने लिए दर्शकों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है।श्रीरामजन्म की लीला का मंचन किया गया।
रविवार की रात्रि नगर पंचायत भगवानपुर में रामलीला कमेटी शोभा सदन रंगमंच के तत्वावधान में भगवान गणेश व रामचंद्र की आरती के पश्चात लीला मंचन शुरू किया गया। मंचन स्थल पर श्रवण लीला, राम सहित चारों भाइयों के जन्म की सुंदर लीला मंचन कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया। राजा दशरथ के महल में चार पु़त्रों के जन्म को लेकर अयोध्या नगरी में आनंद का माहौल बना हुआ था। राजा दशरथ के दरबार में बधाईयों का सिलसिला रंगारंग कार्यक्रम के बीच चलता रहा।श्री रामलीला शोभा सदन रंगमंच मैदान में रामलीला के कलाकारों द्वारा सुंदर अभिनय की दर्शकों ने सराहना की। गुरु वशिष्ठ ने राजा दशरथ के चारो पुत्रों का नामकरण संस्कार किया व चारो राजकुमारों ने गुरु वशिष्ठ के आश्रम में रहकर शस्त्र व शास्त्रों की विद्या ग्रहण की। मुनि विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को लेकर वन में गए। राम-लक्ष्मण ने रास्ते में ताड़का नाम की राक्षसी का बाण से वध किया, तो मारीच-सुबाहु ने राम-लक्ष्मण से घोर युद्ध किया। युद्ध के दौरान मारीच तीर लगने से जाकर गिरा और सुबाहु मारा गया।इस मौके पर गोयल परिवार, रामलीला कमेटी के सदस्य एवं कलाकार आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत