*रामलीला के कलाकारों ने धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया। पुष्प वाटिका लीला से लेकर धनुष यज्ञ तक की लीला का मंचन किया। रावण बाणासुर संवाद देखकर दर्शक रोमांचित रहे*
*रामलीला के कलाकारों ने रावण-बाणासुर संग्राम का शानदार मंचन किया. मिथिला के राजा जनक के आमंत्रण पर राम- लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ राजा जनक के यहां सीता स्वयंवर में पहुंचते हैं। राम, लक्ष्मण के सौंदर्य को देख वहां सभी मोहित हो जाते हैं। इसी बीच लंकापति रावण बिना आमंत्रण सीता स्वयंवर में पहुंचता है। यह देखकर सभापति बाणासुर रावण का परिचय पूछते*
श्री रामलीला शोभा सदन रंगमंच चौथे दिन सोमवार की रात्रि रामलीला के कलाकारों ने रावण-बाणासुर संग्राम का शानदार मंचन किया एवं. पुष्प वाटिका लीला से मंचन शुरू किया!

माता गौरी की पूजा कर सीता मन वांछित वर का आशीर्वाद पाती है! इधर राजा जनक अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर की घोषणा करते हैं! शर्त रखते हैं कि जो शिवा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ा देगा उसी के साथ वह अपनी पुत्री सीता का स्वयंवर करेंगे!
दरबार में बहुत राजा महाराजा आये लेकिन धनुष को हिला तक नहीं सके! लंका का राजा रावण और पाताल लोक के राजा बाणासुर आते हैं और दोनों मैं काफी संवाद होता है। संवाद को देखकर दर्शक रोमांचित रहे। धनुष न टूटने पर राजा जनक उलाहना देते हैं कि इस पृथ्वी पर कोई बीर नहीं रह गया है।इस पर लक्ष्मण क्रोधित हो श्री राम की सौगंध खाकर जनक को जवाब देते हैं। अंत में प्रभु श्री राम की बारी आती है और वह शिव के धनुष को उठाकर खंडित कर देते हैं। धनुष टूटते ही समूचा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। इस अवसर पर योगेश गोयल अंकुर गोयल, अनुज गोयल,अभिषेक गोयल,नवीन गोयल,तुषार गोयल,श्री श्याम मित्र मंडल समिति रूडकी के अध्यक्ष राहुल बंसल,संदीप अग्रवाल, राज सिंह साध, श्रवण अग्रवाल, सुरेंद्र धीमान, सौरभ शर्मा, रोहित अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अजीत धीमान, सचिन गोयल, कन्हैया अग्रवाल, भानु कौशल, परशुराम तरुण शर्मा, रावण सुनील शर्मा, बाणासुर विनीत शर्मा, परशुराम तरुण शर्मा, सीता कुलदीप गर्ग, राम मनोज धीमान, लक्ष्मण सर्वेश, जनक सुरजीत आदि लोग उपस्थित रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत