
रुड़की।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जिलों व उत्तराखंड तक उनके द्वारा हिन्दू,मुस्लिम,सिख व ईसाई सभी धर्मों के धर्मानुसार अभी तक साढ़े पांच हजार से अधिक लावारिस शवों व अपनों के द्वारा ठुकराए गए मृतक एंव जरूरतमंद परिवारों के मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।शालू सैनी का कहना है कि उनके इस पुनित कार्य में आमजन का संस्था को सहयोग मिल रहा है,जिससे यह सेवा निरंतर बढ़ती जा रही है।उन्होंने सभी से ये भी अनुरोध किया कि सेवा के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाए,जिससे लावारिस शव व बेसहारा मृतकों को शमशान घाट व कब्रिस्तान तक ले जाने में सुविधा हो सके।महायज्ञ कार्यक्रम में एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ व सिविल लाइन आरआई ऊदल सिंह भी मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा की जा रही अंतिम संस्कार की सेवा अत्यंत प्रशंसनीय है।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने महायज्ञ और शांति पाठ में भाग ले समाज के लिए अच्छे कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि संस्था का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।इस मौके पर राजू सैनी राष्ट्रीय महासचिव,रविन्द्र शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,संयुक्त हिंदू होरचे नेता मनोज सैनी,डॉo योगेंद्र शर्मा,लोकेश सैनी,जोगी भाई,साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगलेश प्रजापति,काजल सुधा प्रदेश अध्यक्ष,रेणु वर्मा जिलाध्यक्ष,साक्षी सैनी,मीनाक्षी सैनी,प्रीति सैनी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।