रुड़की।बीटी गंज में आयोजित 106-वीं भव्य रामलीला महोत्सव के बारहवें दिन की रामलीला की प्रस्तुति बहुत ही सुंदर ढंग से दी गई।रामलीला प्रारंभ से पूर्व प्रभु श्रीराम जी की आरती तथा गणेश वंदना के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। रामलीला महोत्सव में कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति को दर्शकगण देखकर भाव-विभोर हो गए।रावण द्वारा सीता माता के साथ संवाद के माध्यम से डराने की लीला प्रस्तुत की गई,जिस पर दर्शकगण बहुत भावुक नजर आए।वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी अतिथि के रूप में रामलीला में पहुंची,जहां उन्होंने आरती में भाग लिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रामायण जीवन में अंगीकार करने के लिए है।हमें प्रभु श्रीराम के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए।उनके आदर्श प्रत्येक व्यक्ति और समाज के लिए हैं,जिन पर चलकर ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।इस अवसर पर समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल,संयोजक मनोज अग्रवाल,शशिकांत अग्रवाल,विशाल गुप्ता,नवनीत गर्ग, प्रदीप परूथी,दीपक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे,इस दौरान समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथिगण का सम्मान किया गया।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत