लक्सर ।. अवैध खनन होने की सूचना पर राजस्व टीम ने रविवार रात्रि अवैध खनन के खिलाफ सुल्तानपुर क्षेत्र में छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दो स्टोन क्रशरों में अवैध खनन सामग्री पाई जाने पर उन्हें सीज कर दिया है।
सुल्तानपुर क्षेत्र की बाणगंगा और नीलधारा गंगा में खनन माफिया रात्रि के समय जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियों के द्वारा जमकर अवैध खनन कर रहे हैं। पुलिस और राजस्व टीम के द्वारा लगातार अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कार्रवाई की जा रही है उसके बावजूद भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में अवैध खनन होता देख किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। अवैध खनन की सूचना पर रविवार रात्रि एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल ने राजस्व, खनन और पुलिस के संयुक्त टीम के साथ मिलकर सुल्तानपुर क्षेत्र में छापेमारी कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में लगे स्टोन क्रशरों की भी जांच की। छापेमारी कार्रवाई के दौरान दो स्टोन क्रेशर में अवैध खनन सामग्री पाई गई । इस दौरान टीम ने सुल्तानपुर क्षेत्र में लगे दो स्टोन क्रशरों को भी सीज कर दिया है।
एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल ने बताया कि सुल्तानपुर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर राजस्व, खनन और पुलिस कि संयुक्त टीम के द्वारा रविवार रात्रि छापेमारी कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध खनन सामग्री पाए जाने पर दो स्टोन क्रशरों को सीज कर दिया गया है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत