रूड़की।महाराज सूरजमल जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री तथा किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाए गई।इस अवसर पर हवन कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।ट्रस्ट के अध्यक्ष नितिन चौधरी तथा समाजसेविका विशाखा चौधरी ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में किसानों के ही हित की लड़ाई लड़ी और जमींदारी प्रथा को खत्म करने के लिए किसानों को न्याय दिलाने का कार्य किया।

कहा कि भारतीय राजनीति को किसानों के पक्ष में उन्होंने एक नई दिशा प्रदान की।उनका जीवन सादगी और विचार हमेशा से ही किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे।किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनका जीवन स्तर को सुधारने के लिए चौधरी चरण सिंह ने कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए।इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रश्मि चौधरी,मयंक चौधरी,कुलदीप चौधरी,राज सिंह राठी, दुष्यंत लोहान,डॉक्टर मधु सिंह,सुनीता रानी आदि अनेक लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत