देहरादून पिछले लंबे समय से निकाय चुनाव की तिथि घोषित किये जाने के कयास लगाये जा रहे थे लेकिन तिथि घोषित न होने पर कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दलों ने सरकार और भाजपा को जमकर कोसा और वहीं हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार को निकाय चुनाव कराने के लिए आदेशित किया और अब काफी समय बाद प्रदेश में निकाय चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है और प्रदेश में अब निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है तथा इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है और प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को मतदान होगा और वहीं 25 जनवरी को मतगणना होगी।
यहां शासन के अपर सचिव गौरव कुमार ने बताया कि भारत का संविधानश् के अनुच्छेद 243-य क एवं उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) (अनुकूलन एवं उपान्तरण आदेश, 2००2) अनुकूलन एवं उपान्तरण आदेश, 2००7 की धारा 1० क (1) एवं धारा 13 (क) में प्रदत्त शक्तियों के अधीन राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से उत्तराखण्ड राज्य की 43 नगर पालिका परिषदों एवं 46 नगर पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2०24 के लिए राज्यपाल ने निकाय चुनाव समय सारणी निर्धारित करनें की सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने की तिथि 27 दिसम्बर, 2०24 से 3० दिसम्बर, 2०24 तक होगी और नाम निर्देशन पत्रों की जांच की तिथि 31 दिसम्बर, 2०24 एवं एक जनवरी, 2०25 होगी। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की वापसी की तिथि दो जनवरी, 2०25 और निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि तीन जनवरी, 2०25 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए मतदान की तिथि 23 जनवरी, 2०25 निर्धारित की गई है और मतगणना की तिथि 25 जनवरी, 2०25 निर्धारित की गई है। वहीं दूसरी ओर अब सभी राजनैतिक दल निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए भी जुट गये है और जल्द ही भाजपा कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर प्रचार प्रसार में जुट जायेंगें।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत