रुड़की / मंगलौर । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने सभी से मिलजुल कर चौधरी चरण सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने की बात कही।

सोमवार को राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज में स्थापित चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि देने क बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ऐसी शख्सियत थी जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे हमेशा किसानों के हितेषी रहे। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसी एक विशेष वर्ग के नेता नहीं थे, उनकी नीतियों के कारण ही देश ने तरक्की की राह पकड़ी।

किसान और मजदूर उनके योगदान को कभी भूल नहीं पाएंगे। यह भी कहा कि वह मंगलौर की जनता के साथ हमेशा जुड़े रहेंगे। जन समस्या को लेकर वह हमेशा गंभीर रहते हैं और उनकी समस्याओं को हल करने का काम करेंगे। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान, राजीव राठौर, आनंद स्वरूप वर्मा, यशवीर सिंह, ऋषि पाल सिंह, अरविंद राठी, टोनी वर्मा, पवन सिंह, परितोष धारीवाल, गौरव भारद्वाज, जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार, जमीर हसन, राजीव राणा आदि लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार ने किया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत