भगवानपुर :- आर एन आई इंटर कॉलेज में 84 उत्तराखंड वाहिनी एन सी सी रुड़की के तत्वाधान में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

स्वच्छता ही सेवा तथा स्वच्छता की भागीदारी के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया सभी एनसीसी कैडेट्स ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया तथा स्लोगन तथा तख्तियों का निर्माण करके जन जागरूकता अभियान में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

एनसीसी अधिकारी चीफ ऑफिसर राजेश कुमार ने छात्रों के साथ रैली में प्रतिभाग किया वरिष्ठ डिवीजन एनसीसी अधिकारी श्री आलोक कंडवाल ने रैली में प्रतिभागिता के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा का संकल्प दिलवाकर कैडेट्स को स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर अध्यापक सचिन सैनी जी के मार्गदर्शन से छात्रों ने अनुशासन का परिचय देकर संपूर्ण रैली में जन जागरूकता की। कैडेट जानिसार अख्तर ,राहुल कुमार ,प्रियंका ,खुशी सेन ,सपना आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। संपूर्ण विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत