*राजनीतिक दबाव में उक्त आदेश निर्गत कराया, जिस पर कड़ी शर्तें जोड़ी गई*

हरिद्वार :- आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा को सख्त प्रतिबंधों एवं हिदयात के साथ सत्रांत लाभ का आदेश पारित किया गया
अपर शिक्षा निदेशकगढ़वाल मंडल पौड़ी ने सत्रांत लाभ के आदेश में श्री शर्मा को फर्जी प्रमाण पत्र से मुक्त ना करते हुए शर्तों के साथ सत्रांत लाभ का आदेश निर्गत किया उन्होंने शत्रांत लाभ के आदेश में स्पष्ट आदेश दिया है कि यदि जांच में श्री शर्मा के प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की पुष्टि हुई तो उन्हें जो भी वेतन प्राप्त हुआ है उसे ब्याज सहितविभाग को लौटाना होगा
यहां यह स्पष्ट करना है कि श्री अशोक कुमार शर्मा के विरुद्ध फर्जी प्रमाण पत्रों कीबड़े पैमाने पर शिकायतें विभाग में विचाराधीन है इन शिकायतकर्ताओं में मुख्य दीपा वर्मा की शिकायतें हैं जिनकी जांच में खंड शिक्षा अधिकारी रुड़की एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा हरिद्वार ने प्रथम जो जांच रिपोर्ट भेजी थी उसे अपर शिक्षा निदेशक ने यह कह कर वापस लौटा दिया था की जांच में समस्त बिंदुओं को शामिल करते हुए स्पष्ट मंतव्य और अभी मत प्रस्तुत किया जाए परंतु जांच अधिकारियों ने ना तो जांच में स्पष्ट मंतव्य प्रस्तुत किया और ना ही अभी मत दिया जिस पर अपर शिक्षा निदेशक ने जांच को वापस लौटा दिया और अभी मत एवं स्पष्ट मंतव्य प्रस्तुत करने के लिए कहा सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने जांच ही अकेले प्रेषित करते हुए लिखा है कि जांच में कोई अभिमत या स्पष्ट मंतव्य नहीं देंगे
सूत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि श्री अशोक कुमार शर्मा ने राजनीतिक दबाव में उक्त आदेश निर्गत कराया है जिस पर कड़ी शर्तें जोड़ी गई है शिकायतकर्ता श्रीमती दीपा वर्मा का कहना है कि उन्हें जांच में शामिल नहीं किया गया और जांच के बिना ही अपर शिक्षा निदेशक ने उक्त आदेश को निर्गत किया है श्रीमती दीपा वर्मा का कहना है कि वह इस मामले को मान्य उच्च न्यायालय में लेकर जा रही है विभागीय स्तर पर राजनीतिक दबाव से शिकायतों को दबाया जा रहा है
शिकायतकर्ता का कथन है कि श्री अशोक कुमार शर्मा ने 1986 में BAएवं वर्ष 1988 मेंM A हिंदी में किया है तो फिर हिंदी साहित्य सम्मेलन की साहित्य रत्न अंक तालिका को नियुक्ति के समय जुगाड़ करके बनवाया गया है तो वह भी इन्हीं वर्षों की है इस प्रकार एक ही वर्ष में दो डिग्री कैसे संभव है




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत