रुड़की।हरिद्वार लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। सांसद रावत ने इकबालपुर नांगल परियोजना के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार की सहमति को लेकर मुख्यमंत्री योगी से बात की और उन्हें प्रस्ताव सौंपा।सांसद रावत ने कहा की इस परियोजना के धरातल पर उतरने से जहाँ उत्तराखंड की 15,280 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी,वहीं उत्तर प्रदेश की 17,850 हेक्टेयर कृषि भूमि भी लाभान्वित होगी।इस परियोजना को खरीफ चैनल के नाम से प्रस्तावित किया

गया है।उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के भगवानपुर,बहादराबाद और रुड़की क्षेत्र के हजारों किसानों को इस परियोजना से सिंचाई का लाभ प्राप्त होगा,साथ ही उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के बलियाखेड़ी और नांगल क्षेत्र के किसानों के लिए भी ये परियोजना बेहद उपयोगी साबित होगी। सांसद रावत ने कहा कि इस योजना में हरिद्वार जनपद के 74 गांवों को सिंचाई सुविधा का सीधा लाभ पहुंचेगा,जबकि उत्तर प्रदेश के 85 गांव लाभ के दायरे में आएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना के निर्माण से हरिद्वार जनपद की 2,48,358 आबादी को खेती किसानी में महत्वपूर्ण लाभ हासिल होगा,जबकि उत्तर प्रदेश की 2,25,900 की आबादी लाभ प्राप्त करेगी।उन्होंने कहा कि परियोजना में सिंचाई नहर की कुल लंबाई 72.8 किमी०प्रस्तावित की गई है,जिसमें से 35 किमी०का हिस्सा उत्तराखंड का हिस्सा है।उन्होंने कहा कि यह परियोजना किसानों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत