*प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है- ममता राकेश*

भगवानपुर । क्षेत्र स्थित गांव सिकंदरपुर भैंसवाल में विधायक ममता राकेश ने सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। सड़क का निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है।
शनिवार को सिकंदरपुर भैंसवाल गांव में पहुंची विधायक ममता राकेश का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं,

उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को गांव की कुछ समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक ने उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान राव फरमूद पूर्व राज्य मंत्री, राव नाजिम प्रधान, फारूक प्रधान, गय्यूर प्रधान, इकबाल रावत, राव जुनेद, खुर्शीद, नदीम, निसार, जुबैर, इसरार, रफीक, राव शहजाद, राव नईम, राव तारीख आदि लोग मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत