रुड़की।विश्व पिरान कलियर शरीफ दरगाह साबिर पाक की प्रबंधक रजिया बहरोज ने दरगाह कार्यालय में पहुंचकर पुनः अपना कार्यभार संभाल लिया है।

जांच पूर्ण होने पर दरगाह प्रबंधक ने यहां पहुंचकर साबिर पाक की मजार पर चादर पोशी की तथा अपने कार्यालय में बैठकर रुके कार्यों का निपटारा किया।विदित हो कि दस दिन पूर्व ठेके के मामले को लेकर दुकानदारों तथा जनप्रतिनिधियों एवं विपक्षी नेताओं द्वारा उन्हें यहां से हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था,जिसपर रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता की तथा प्रबंधक पर लगे आरोपों की जांच कर करने के बाद कोई निर्णय लेने की बात कह कर धरने को समाप्त करा दिया गया था।

लगभग दस दिनो पश्चात दरगाह प्रबंधक के खिलाफ हरिद्वार के जिलाधिकारी द्वारा सर्वे धारण को सूचित किया गया था कि दरगाह प्रबंधक के खिलाफ अगर आपके पास कोई भी प्रमाण है तो दस दिनों के अंदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करा दिए जाएं,किंतु धरना प्रदर्शन में शामिल जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों द्वारा कोई भी ठोस दस्तावेज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को उपलब्ध नहीं कराए गए,जिस पर दरगाह प्रबंधक रजिया को पुनः बहाल करते हुए उन्हें चार्ज सौंप दिया गया,जिस पर उन्होंने दरगाह पहुंचकर कार्यालय में संबंधित दैनिक कार्यों का निस्तारण किया तथा दरगाह साबिर पाक पर हाजिरी देकर तरक्की तथा सुबह की उन्नति की दुआ की।दरगाह प्रबंधन के खिलाफ विपक्षी नेताओं द्वारा रचे गए षड्यंत्र को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी अपनी गहरी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने तो उक्त मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी वार्ता करने तथा प्रबंधक को दरगाह में ही चार्ज दिए रखने की बात कही थी।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा की गई जांच में दरगाह प्रबंधक रजिया पर कोई भी आरोप सिद्ध न होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है तथा उन्हें चार्ज संभालने पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है। दरगाह प्रबंधन रजिया को बधाई देने वालों में भाजपा पर संख्या का मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीश गौड व महमूद हसन बंजारा, प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी,जिलाध्यक्ष अफजाल अली,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनीस अहमद,पूर्व जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुस्तकीम,अनीस कस्सार,अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता राहुल मुल्तानी,शाहजबी अंजुम, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी इमरान देशभक्त,इसरार अल्वी आदि प्रमुख है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत