रुड़की।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी।रुड़की मंगलौर रोड स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्थानीय नेताओं को हाशिये पर पहुंचा दिया है तथा बाहर से आयातित एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है जो मंगलौर क्षेत्र तथा यहां की जनता से बिल्कुल ही अनभिज्ञ है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जहां हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस इंडिया गठबंधन का साथ दिया है,वहीं मंगलौर क्षेत्र की जनता भी आपसी भाईचारा कायम करने एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करेगी।हरिद्वार जनपद हमेशा से ही हिंदू,मुस्लिम एकता की पहचान रहा है और यहां की भोली-भाली एवं जागरूक जनता सेकुलर ताकतों को मजबूत करने के लिए मतदान करती है।कहा कि इस बार उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को जनता भारी मतों से जीताकर यहां का प्रतिनिधित्व सौंपेगी।प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता,महानगर जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी,जितेंद्र पंवार,डा०शमशाद,मरगूब कुरैशी,शमशाद चेयरमैन,मीर हसन,परवेज मुंडियाकी,आदित्य राणा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत