रुड़की।इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन, जूनियर बॉय नेशनल सप्तम् चैंपियनशिप-2024 के महाराष्ट्र,पुणे में आगामी पच्चीस जून से होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को निवर्तमान मेयर गौरव गोयल द्वारा किट भेंटकर प्रोत्साहित किया गया।अपने आवास पर आए दर्जनों खिलाड़ियों को उपहार स्वरूप किट (ड्रेस) भेंट करते हुए उन्होंने कहा कि यह जनपद हरिद्वार के युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है,जो उन्हें राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि रग्बी खेल के क्षेत्र में खेलकूद की काफी संभावनाएं हैं। सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये सभी खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में और अधिक रुचि लेकर आगे बढ़ें तथा अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करें,साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ समस्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करना चाहिए,जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत