रुड़की।नगर में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जयंती के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।इस यात्रा में बनी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही है।नगर में विराजमान आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन आयोजित किये गए,इसके उपरांत भगवान महावीर को रथ पर विराजमान करने वाले पत्रों का चयन बोलियों के माध्यम से किया गया।रथ पर बैठने का सौभाग्य साधु राम जैन,रथ को लेकर चलने का सौभाग्य नवीन जैन तथा श्री जी के कोष को लेकर चलने का सौभाग्य हिमांशु जैन को प्राप्त हुआ।

श्री जी के दोनों ओर इंद्र बनने का सौभाग्य आईआईटी रुड़की में अध्यनरत दो छात्रों को मिला।इस अवसर पर मेयर अनीता देवी अग्रवाल पूर्व,मेयर गौरव गोयल,युवा समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन,मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल,जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन आदि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।रथ यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आदर्श नगर पहुंची,जहां आचार्य श्री जी के निर्देशन में पांडुकशिला पर इंद्रों द्वारा भगवान महावीर का अभिषेक एवं पूजन किया गया।




चौदस पर दो दिवसीय मेले का भंडारे के साथ हुआ समापन,गणमान्यजन रहे मौजूद
राजा पहलवान ने मिक्स मार्शल आर्ट इंडिया कॉम्बैट लीग नेशनल गेम में गोल्ड मेडल जीत किया शिक्षा नगरी का नाम रोशन
आर. एन. आई इंटर भगवानपुर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंगलवार को सेवानिवृत
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न मांगों को लेकर की चर्चा,मानदेय बढ़ाने सहित मांगे पूरा न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
सोलानी नदी शमशान घाट पर दो दिवसीय भव्य मेले के शुभारंभ से पूर्व हुआ यज्ञ,पूर्व मेयर सहित भक्तों ने दी आहुति
प्रसिद्ध शायर व कवि अफजल मंगलौरी को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उर्दू साहित्य में योगदान के लिए किया सम्मानित