रुड़की।मुख्य सेवक सदन (मुख्यमंत्री-आवास),देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय शायर व कवि तथा उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफजल मंगलौरी को राज्य का सबसे बड़ा उर्दू साहित्य का पुरस्कार “उत्तराखंड गौरव सम्मान,उनवान चिश्ती अवार्ड-2025” प्रदान किया गया।शायर अफजल मंगलौरी की उर्दू साहित्य में दीर्घकालीन सेवाओं के फलस्वरूप एक लाख इक्यावन हजार रुपये,शाल,अवार्ड व सम्मान-पत्र भेंट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफजल मंगलौरी की साहित्यिक व सामाजिक सेवाओं को सराहा।इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण,अल्पसंख्यक कल्याण व भाषा मंत्री खजान दास, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल,विधायक सविता कपूर आदि मौजूद रहे।निदेशक भाषा मायावती ढकरियाल ने कहा कि अफजल मंगलौरी ने देश-विदेश में उत्तराखंड का नाम रौशन किया है और उनकी हर विधा में आठ पुस्तकें आ चुकी हैं।अन्य भाषाओं में उत्तराखंड गौरव सम्मान-2025 पाने वाले साहित्यकारों में डॉ०जितेन ठाकुर,डॉ०बुद्धि नाथ मिश्र,डॉ०यशवंत कटोच,श्याम सिंह कुटेला,डॉ०प्रीतम सिंह व केसर सिंह राय आदि के नाम भी उल्लिखित हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ०सुशील कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत