भगवानपुर (ग्रामीण तहकीकात)। अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर के सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता हिमांशु कश्यप ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिन्दी दैनिक ‘ग्रामीण तहकीकात’ अखबार के संपादक नवीन कुमार को डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया।
अधिवक्ता चैंबर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान हिमांशु कश्यप ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और हिन्दी दैनिक ”ग्रामीण तहकीकात” समाचार पत्र निष्पक्षता के साथ समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खबरों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में इस समाचार पत्र की भूमिका सराहनीय है।
सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और न्यायपालिका व मीडिया के अंतर्संबंधों पर भी चर्चा की गई। अधिवक्ता हिमांशु कश्यप ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में अधिवक्ताओं और पत्रकारों का बड़ा योगदान होता है। दोनों ही वर्ग समाज के पीड़ित और वंचित तबके को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं।
इस सम्मान के लिए ‘ग्रामीण तहकीकात’ के संपादक नवीन कुमार ने बार एसोसिएशन के सचिव हिमांशु कश्यप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने का उत्साह और बढ़ता है। अखबार भविष्य में भी जनहित के मुद्दों और सच्चाई को निडरता के साथ प्रकाशित करता रहेगा।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत