रुड़की।अंडर-20 एशियाई रग्बी चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली उत्तराखंड निवासी महक चौहान को हरिद्वार,रुड़की,देहरादून तथा अन्य स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया।रुड़की में उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय शायर,कलम साधना फाउंडेशन के महासचिव तथा उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफजल मंगलौरी ने उत्तरकाशी जनपद की होनहार खिलाड़ी एवं देश की शान महक चौहान को समिति की ओर से सम्मानित किया।
इस दौरान अफजल मंगलौरी ने कहा कि रग्बी एशियाई चैंपियनशिप में अंडर-20 में महक चौहान ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है,जिसके लिए उनके कोच तथा माता-पिता बधाई के पात्र हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को जो प्रोत्साहन दिया जा रहा है इससे उनका हौसला बढ़ता है तथा खेल के प्रति उनकी लगन और मेहनत देश को गौरव प्रदान करती है।इससे पूर्व उत्तराखंड के राज्य मंत्री स्तर श्यामवीर सैनी,उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत सैनी,प्रदीप पाल, पार्षद धीरज पाल,पूर्व पार्षद मोहसिन अल्वी,पत्रकार शशि सैनी,इमरान देशभक्त,सैयद नफिसुल हसन,विकास वशिष्ठ,सलमान फरीदी,शाहरुख कुरैशी,वरदान कुमार आदि ने महक चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत