भगवानपुर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किन्नर समाज भगवानपुर द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम में ऐसा लग रहा था मानो सम्पूर्ण किन्नर समाज गोपियों के रूप में भगवान कृष्ण की भक्ति भावना मे डूबकर सम्पूर्ण भक्ति भाव से भावविभोर होकर नृत्य कर रहे हों। सम्पूर्ण दर्शक भावविभोर होकर उनके कृष्ण प्रेम मे डूबे नृत्य को मंत्रमुग्ध होकर देखते रहे।शुक्रवार देर शाम कस्बे स्थित साईं बाबा मंदिर के समीप किन्नर समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक ममता राकेश, पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश पहुंचे।
गुरु मोना किन्नर, अंजली शर्मा, भैरव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की पंडित बंजरगी, कुक्कू पंडित ने वक्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ही हमें सिखाते हैं कि जीवन कर्म प्रधान है। कहा कि अगर हम कर्मशील हों तो किसी भी देश काल या परिस्थिति में विजयी होते हैं। भागवद गीता में अर्जुन के सामने जब क्या करूं क्या न करूं की स्थिति थी तब श्रीकृष्ण ने ही उन्हें मार्ग दिखाया था। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रतिकूल परिस्थितियों से लडऩा और जीतना सिखाता है। गुरु मोना किन्नर ने कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत और जन आस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर काजल किन्नर, सोनम किन्नर, ज्योति किन्नर, ताशु शर्मा, सुनील बंसल, बिट्टू चौधरी, अजय गोयल, अजीत धीमान, अमित शर्मा, प्रियांशु चौधरी, शुभम शांडिल्य, जसवीर सिंह राणा, अमित शर्मा, आवेश चौहान, विकास चौहान, कार्तिक शर्मा, तनिष्क कौशिक, आकाश शर्मा, शिवम अरोड़ा आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत