रुड़की।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत गणराज्य की 79-वां स्वाधीनता समारोह पर राष्ट्रीय एकता,सद्भावना विकास और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं,बल्कि हमारे वीर शहीदों की कुर्बानियों का प्रतीक है।यह हमारी एकता,अखंडता और गौरव का भी प्रतीक है।उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी भारतीयों की धड़कन है।यह वह दिन है जब हमारा तिरंगा आसमान से ऊंचा और दिल के करीब है,क्योंकि इस दिन को पाने के लिए हमारे लाखों वीरों ने अपना बलिदान दिया।

यह तिरंगा हमें जान सा भी प्यारा है,हमारी शान और हमारा गौरव है।इस दिन हमें अपने राष्ट्र की एकता,अखंडता तथा मातृभूमि की रक्षा की शपथ लेने के साथ ही तमाम बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प भी लेना चाहिए,तभी हमारा राष्ट्र महान बनेगा और हम अमर शहीदों के सपनों को साकार करने में तभी सफल होंगे।पुरानी तहसील में शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार गर्ग के संचालन में हुए कार्यक्रम में नायब तहसीलदार युसूफ अली,खाद्य निरीक्षक एमएस रावत,एचएम कपूर,अनिल कुमार प्रशासनिक अधिकारी,रजनीश मेहंदीरत्ता,धनीराम सैनी,विनीत त्यागी,मोहम्मद खालिद,श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट,शकुंतला सती,कविता रावत,सरोज देवी, नंदा देवी,पार्वती रावत,पंकज राजपूत,पियूष नौटियाल,संजय चौहान,आदेश कुमार,सुशील चौधरी,प्रवीण त्यागी,जितेंद्र कपूर,अमित शर्मा, मनोज पांडे आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा स्कूली बच्चों एवं प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत