इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आर. आई. सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर डाॅ जीशान अली ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों के बाद मिली आजादी और उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की खातिर अपना बलिदान दे दिया। भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई आसान नहीं थी।

हजारों पुरुषों और महिलाओं ने आशा और एकता के साथ जेलों, अन्याय और कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। 15 अगस्त 1947 की तारीख को भारत ने वह सपना साकार किया। कल जब देशवासी तिरंगे को सलामी देंगे, तब वे उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करेंगे, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश, अभिषेक राकेश, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलबहार, रियायत चेयरमैन, अजीत धीमान, सभासद किरतपाल, अय्यूब ठेकेदार ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए नमन किया एवं उन सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत