भगवानपुर । आज घोषित हुये उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम में हाई स्कूल की परिषदीय परीक्षा 2025 में कु० फारिया, कु० आरिफाा कौसर तथा कु० आरिफा ने विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा 2025 में कु० सना, कु० इन्शा अन्सारी तथा नसीमा खातून ने अपनी प्रतिभा का शानदारप्रदर्शन किया।
कस्बा स्थित आर० आई० सी० में आज परिषदीय परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य एंव परीक्षा प्रभारी ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में बुलाकर मिष्ठान वितरीत किया और सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने का आर्शीवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि परिषदीय परीक्षा 2025 में कु० सना ने कक्षा 12 में 87% तथा इंशा अन्सारी ने 87% और नसीमा ने 75% अंक प्राप्त करके अपना तथा विद्यालय का नाम रोशन किया और इसी प्रकार हाई स्कूल में कु० आरिफा कोसर ने 81% तथा कु० फारिया ने 87% और कु० आरिफा ने 80% अंक प्रापत करके अपनी प्रतिभा का सकारात्मक प्रदर्षन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्तागण – सुम्बुल आज़म, अन्जू शर्मा, अन्जुम आरा, साधना पुण्डीर, मौ० असजद, हार्दिक, अखिल, सोनिया रमन, तथा जोया, जेबा, सबिहा, तथा कुमकुम, रेखा आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत