भगवानपुर:- ख्रिस्त ज्योति एकेडमी भगवानपुर में 16 अप्रैल को विद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एवं इन्वेस्टिचर सेरेमनी अत्यंत भव्यता और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में *स्थानीय विधायक ममता राकेश* उपस्थित रहीं।

उनके साथ मंच पर *नगर पंचायत भगवानपुर के चेयरमैन गुलबहार, सम्राट शर्मा, भारत सुसमाचार समिति के निदेशक जॉन जॉर्ज, संतोष जॉर्ज, विकास एंथनी, सुनील सिंह*, तथा विद्यालय के प्राचार्य * वीरेंद्र पाल* उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल तथा अन्य छात्र नेताओं को बैज और सैश प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसके उपरांत विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक आदि शामिल थे। वरिष्ठ छात्रों द्वारा प्रस्तुत एक भावनात्मक नाटक ने *समाज में बाल विवाह रोकने और बालिकाओं की शिक्षा के महत्व पर सशक्त संदेश दिया*।
इसके बाद विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य बिरेन्द्र पाल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्मृति चिह्न एवं आभार पत्र देकर स्वागत किया। *मुख्य अतिथि विधायक ममता राकेश ने अपने संबोधन में छात्रों को मोबाइल फोन की लत से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि “विज्ञान एक अच्छा सेवक है, लेकिन बुरा मालिक।” उन्होंने विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी*। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्रों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की *गतिविधि समन्वयक रेखा* के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार, जेराल्ड गिल, जयन जॉय, हरविंदर सिंह, विशाल केदी, किरण केदी, नरेंद्र, हर्ष, नरेश कुमार, अंजू, किर्ती पीटर, गौरी, शीबा, पूनम, सोनिया, ज्योति, मीनाक्षी, एंसी एलेक्स सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनके सर्वांगीण विकास को दर्शाने वाला एक यादगार अवसर रहा।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत