*जांचकी पुष्टि हो जाने से सेवानिवृत्ति के कगार पर पहुंचने के बाद सेवानिवृत्ति उपरांत प्राप्त होने वाले ग्रेच्युटी एवं पेंशन आदि पर खतरा मंडरा रहा…*
भगवानपुर:- आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर के विवादास्पद प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा के विरुद्ध वित्तीय निमितताओं एवं भ्रष्टाचार की जांच में जांचकी पुष्टि हो जाने से सेवानिवृत्ति के कगार पर पहुंचने के बाद सेवानिवृत्ति उपरांत प्राप्त होने वाले ग्रेच्युटी एवं पेंशन आदि पर खतरा मंडरा रहा है नौबत तो सत्र लाभ के 6 महीने में प्राप्त वेतन को भी राजकोष में जमा करने की आ पहुंची है
जांच अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैंसवाल के प्रधानाचार्य भीकम सिंह ने शिकायतकर्ता भॊजपाल के पत्र पर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर की गई जांच में जांच की पुष्टि करते हुए अशोक कुमार शर्मा से सत्र लाभ के दौरान प्राप्त वेतन को सरकारी खजाने में जमा करने के साथ ही अनियमिताओं में दंड स्वरूप अन्य कार्यवाही की संस्तुति की है
शिकायतकर्ता भॊजपाल ने जांच अधिकारी की जांच आख्या को सूचना अधिकार के अंतर्गत प्राप्त करके उसे पर सचिव विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड शासन को कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है सूत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि श्री अशोक कुमार शर्मा जांच में आरोपोंकी पुष्टि हो जाने से इतना घबरा गए हैं कि उन्होंने आज दिनांक 25 मार्च को ही विद्यालय में अपनी विदाई पार्टी भी कर ली है सूत्रों का कहना है कि अशोक कुमार शर्मा सत्र लाभ के वेतन को कोषागार में जमा करने एवं अन्य कार्रवाई होने के डर से शीघ्रता शीघ्र विद्यालय छोड़ना चाहते हैं पता तो यह भी चला है कि विद्यालय के प्रबंधक ने एक महीने पहले ही श्री शर्मा के वित्तीयअधिकार सीज कर किसी अन्य प्रवक्ता को वित्तीय पावर दे दी थी अशोक कुमार शर्मा के विरुद्ध भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमिताओं के मुख्य आरोपों में प्राइवेट परीक्षा के फार्म भरवाने में छात्रों से लाखों रुपए अवैध रूप से वसूल ने पी टी ए के नाम पर लाखों रुपए की अवैध वसूली करने साइकिल स्टैंड के नाम पर गरीब छात्रों से व्यापक स्तर पर धन वसूल करने के मुख्य आरोपहैं




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत