रुड़की।श्रीराम कथा की अमृत वर्षा के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित कैलाश सेमवाल ने भगवान श्रीराम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान के प्रति भक्ति और समर्पण का भाव ही भक्तों को महान बनाता है।आवास विकास में चल रही कथा में उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने से भक्तों के सभी कष्टों का निवारण होता है

और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और भगवान की आराधना करने से भक्तों को कृपा व आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।कथा के अंतिम दिन पंडित जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कथा सुनने से भक्तों को मन की शांति प्राप्त होती है।कथावाचक पंडित कैलाश सेमवाल ने पूर्व मेयर को अपना आशीर्वाद दिया।

इस दौरान आशा शर्मा,सुमन कौशिक,योग्यता शर्मा,योगिता कंसल,मीनाक्षी गोयल,बाला गोयल,प्रभा वर्मा,नाना भाटिया, स्वामी भाटिया,सोमनाथ शर्मा,अमित शर्मा,अमित कपूर, मनोज कुमार,मोनिका चौधरी,बृजपाल चौधरी,रीता सैनी,राजेंद्र प्रकाश वर्मा,सागर वर्मा, सार्थक गोयल व तुषार गोयल आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत