रुड़की।पहली बार रामपुर,इब्राहिमपुर व गांव सालियर को मिलाकर बनी नगर पंचायत पर आजाद समाज पार्टी से चुनाव लड़े युवा नेता प्रवेज सुल्तान ने शानदार जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया।उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इमरान को अध्यक्ष पद पर शिकस्त दी।रामपुर नगर पंचायत बनने पर पहली बार यहां चुनाव हुआ,जिसमें बसपा और आजाद समाज पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला रहा।बसपा से मोहम्मद इमरान और आजाद समाज पार्टी से प्रवेज सुल्तान चुनाव मैदान में थे,वहीं पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद ने भी अपनी धर्मपत्नी को चुनाव मैदान में उतारा था,इसके अलावा आम आदमी पार्टी से मोहम्मद कुर्बान,भाजपा से प्रवेज आलम व
मुमताज उर्फ लूसा आदि भी निर्दलीय चुनाव लड़े,जिसमें आजाद समाज पार्टी से चुनाव लड़े परवेज सुल्तान ने 3593 वोट हासिल किये और बसपा के मोहम्मद इमरान को 2329 वोट मिले,जिसमें परवेज सुल्तान 1264 वोटो से चुनाव जीतने में कामयाब रहे,इसके अलावा ग्यारह सभासदों में रामपुर नगर पंचायत में एक पद पर कांग्रेस और दस निर्दलीय प्रत्याशी भी सभासद चुनाव जीते हैं।नए चेहरे के रूप में प्रवेज सुल्तान ने रामपुर नगर पंचायत चुनाव में दो बड़े सियासी चेहरों को मात दी है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत