रुड़की।कांग्रेस से मेयर का चुनाव लड़ी पूजा गुप्ता ने नगर के एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में अपने मन की बात मीडिया के सामने रखी।उन्होंने कहा कि उनको चुनाव हारने का नहीं,बल्कि जो सपने उन्होंने नगर वासियों की सेवा के लिए अपने मन में संजोए थे उन्हें पूरा न करने का मलाल हमेशा रहेगा।नगर की जो बदतर स्थिति आज बनी हुई है तथा लोगों की बहुत जटिल समस्याएं हैं,उनको पूरा करने का संकल्प लेकर ही वह चुनाव मैदान में उतरी थीं।उन्होंने आरोप लगाया कि इस चुनाव में पहली बार ऐसा देखने को मिला कि मेयर चुनाव में घोर अनियमिताएं की गई तथा निर्दलीय प्रत्याशी की भूमिका भी इस चुनाव में भाजपा की बी टीम के रूप में कार्य करने वाली रही।पूजा गुप्ता ने कहा कि वह सक्रिय राजनीति में बनी रहेगी तथा नगर वासियों की सेवाएं लगातार जारी रखेंगी।प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता,महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र एडवोकेट,कलीम खान,हेमेंद्र चौधरी,उदय जैन,पंकज सोनकर,जहांगीर हुसैन,प्रमोद धारिया,जसविंदर सिंह एडवोकेट,भूषण त्यागी,सुशील कश्यप,सरवर सागर,अजय कुमार, तंजीम अली,मोहम्मद चांद,भानु प्रताप सिंह, मोहम्मद रिजवान,अजय चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत