भगवानपुर। रुड़की नगर निगम में निर्दलीय का मिथक तोड़ते हुए 20 साल बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल ने करीब तीन हजार वोटों से निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा को हराया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल को 35008 वोट मिली,निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा को 32157 जबकि कांग्रेस की पूजा गुप्ता को 18417 वोट मिले। कुल 2851 वोटों से भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

रुड़की में उत्तराखंड के गठन के बाद किसी भी पार्टी का अध्यक्ष या मेयर जीत हासिल नहीं कर पाया था हर बार भाजपा या कांग्रेस से बागी निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत हासिल कर पालिका अध्यक्ष और मेयर की कुर्सी तक पहुंचे। लेकिन इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और वक्ताओं ने कहा था कि उनकी पार्टी बीस वर्षों का मिथक तोड़ देगी। वहीं हुआ भी शनिवार सुबह हुई मतगणना में पहले ही राउंड से बढ़त लेकर चलकर रही भाजपा प्रत्याशी ने अंत तक किसी प्रत्याशी को अपने से आगे नहीं बढ़ने दिया। पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल बढ़त बनाए रही और अंत में निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा को करीब ढाई हजार मतों से हारने के बाद मेयर की कुर्सी तक पहुंची। चुनाव प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल ने कहा कि नव निर्वाचित मेयर मोदी और धामी के विजन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम ने कहा कि इस बार भाजपा ने इतिहास रचा है जनता ने भरपूर प्यार दिया है और इस प्यार को विकास के रूप में लौटाया जाएगा। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा के अधिकतर पार्षद और मेयर जीते हैं मजबूत बोर्ड बना है और विकास को गति मिलेगी। भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल और ललित मोहन अग्रवाल ने कहा रुड़की नगर निगम में आने वाले पांच सालों में अटूट विकास होगा और रुड़की को आदर्श नगर के रूप में स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र पनियाला, भाजयुमो अध्यक्ष गौरव कौशिक, डॉ अनिल शर्मा, सागर गोयल, गौरव त्यागी,रतन अग्रवाल,अक्षय प्रताप सिंह,सतीश सैनी, अरविंद गौतम, अवनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत