रुड़की।निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही प्रातः आठ बजे से बड़ी संख्या में मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचना शुरू हो गये।बूथों पर महिलाओं तथा युवाओं की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली,तो वहीं उनमें अपने मत प्रयोग के लेकर उत्साह भी देखा गया।

रुड़की नगर निगम से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता प्रातः अपने आवास से परिजनों के साथ दुर्गा मंदिर पहुंची,जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और मां भगवती का आशीर्वाद लिया,वहीं उन्होंने बुजुर्गों का भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया,इसके बाद वह अपना मत डालने मतदान केंद्र पर पहुंची,जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता उनकी माता व भाई तथा बेटी भी मतदान करने बूथ स्थल पर पहुंची

।कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता की बेटी ने पहली बार मतदान में हिस्सा लिया।उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि यह दिन उनके लिए बड़ा सौभाग्य का दिन है कि पहली बार उन्हें अपनी मां पूजा गुप्ता के पक्ष में मतदान करने का अवसर मिला।मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मी भी मुस्तैद नजर आए तथा निर्वाचन अधिकारी प्रत्येक बूथों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत