सर्व समाज की भीड़ देख गदगद हुए रचित अग्रवाल*

भगवानपुर। भगवानपुर से भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रचित अग्रवाल का दिन प्रतिदिन समर्थन बढ़ता ही जा रहा है आज भगवानपुर के वार्ड नंबर 6 में सर्वसमाज के सैंकड़ों लोगों ने इकट्ठा होकर भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल को अपना समर्थन दिया और उन्हें जिताने का वादा भी किया ,

इस कार्यक्रम में भगवानपुर की सियासत के दिग्गज चेहरे रचित अग्रवाल के समर्थन में स्टेज पर नजर आए ,भाजपा नेता सुबोध राकेश ,मास्टर सत्यपाल ,सुशील पेगोवाल और देवेंद्र अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की , पत्रकारों से बातचीत में रचित अग्रवाल ने बताया कि भाजपा भारी मतों से जीत हासिल करेगी ,उन्होंने कहा कि उनके वजन के बराबर प्रजापति समाज के लोगो ने लड्डुओं से तोलने का काम किया है जो इनका प्रेम है
भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि हर समाज से भाजपा को वोट मिलने जा रहा है ,उन्होंने कहा कि नेता के साथ उसके समर्थक भी जाते है

भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल ने कहा कि आज सर्वसमाज का समर्थन रचित अग्रवाल को मिल रहा है उन्होंने कहा जनता सब जानती है उन्होंने कांग्रेस विधायक के बेटे को राजनीति में बच्चा कहा और कांग्रेस विधायक ममता राकेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहब के नाम का एक स्टेच्यू तक भगवानपुर में लगाने का काम नहीं किया ,,,




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत