*नई नवेली इमली खेड़ा नगर पंचायत की जनता पहला चेयरमैन निर्दलीय मनोज सैनी को बनाने का काम करेगी*

हरिद्वार जिले का वो गांव जो ऐतिहासिक है जिस गांव ने उत्तराखंड प्रदेश को कई बड़े स्तर के नेता दिए है कई बार के विधायक और मंत्री मदन कौशिक, हरिद्वार के मेयर रहे मनोज गर्ग, रुड़की से विधायक रहे सुरेश चंद जैन और राज्यमंत्री रहे विनोद आर्य इसी गांव से है इस बार ये गांव नहीं बल्कि नगर पंचायत बन चुका है

जिसमें कांग्रेस और भाजपा के साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में मनोज सैनी जिनका जनाधार देखकर पार्टी प्रत्याशियों के पसीने छूट रहे है आज मनोज सैनी ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 3 में घर घर जाकर जनता से वोट की अपील की और कहा कि इस बार जनता भाजपा को नहीं बल्कि एक निर्दलीय को चुनाव जिताने का काम करेगी उनके समर्थकों का कहना है कि निर्दलीय मनोज सैनी जनता के प्रत्याशी है जनता की सेवा भाव उनके भीतर है इसलिए नई नवेली इमली खेड़ा नगर पंचायत की जनता पहला चेयरमैन निर्दलीय मनोज सैनी को बनाने का काम करेगी ,भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी इनके सामने कुछ नहीं है

ये बात भी निर्दलीय के समर्थकों ने कही जिस तरह का माहौल नजर आ रहा है उससे साफ है कि निर्दलीय ही चुनाव जीतेंगे ,,,




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत