रुड़की।उत्तराखंड किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा है कि बेटियां आज देश के हर क्षेत्र हर मैदान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है,जिस तरह से आजादी के आंदोलन में झांसी की

रानी,कस्तूरबाबाई,सरोजिनी नायडू आदि महिलाओं ने अपना योगदान पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर दिया,वहीं आज हमारी बेटियां भी चाहे कोई क्षेत्र हो,जमीन से लेकर आसमान तक प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।चौधरी सुभाष नंबरदार ने रामपुर में पत्रकार इमरान देशभक्त की बेटी सुमय्या द्वारा इंटर मीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर उनके निवास पर बधाई देते हुए कहा की रामपुर की इस बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो नाम कमाया है,

उससे केवल ग्राम वासियों का नहीं,बल्कि गुरुजनों तथा माता-पिता का गौरव बढ़ा भी है।इन बेटियों का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है,ताकि राष्ट्र निर्माण में इनका और अधिक योगदान मिल सके।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत