रुड़की।नगर निगम सभागार में आगामी चारधाम यात्रा तथा कांवड मेला-2024 तैयारी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह की अध्यक्षता में टैक्सी यूनियन,होटल ढाबा संचालकों के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई,जिसमें टैक्सी यूनियन,होटल ढाबा संचालकों को वाहन चालकों व कर्मचारियों का व्यक्तिगत सत्यापन करने हेतु निर्देशित करते हुए वाहन चालकों को नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु निर्देशित किया गया,साथ ही होटल ढाबा संचालकों तथा वाहन चालकों को रेट लिस्ट चस्पा करने के साथ-साथ यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने की भी हिदायत दी गई है।चार धाम के नियमों के अन्देखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई।

इस अवसर पर सीओ मंगलौर विवेक कुमार,सीओ रुड़की नरेंद्र पंत,एसएचओ रुडकी सिविल लाइन कोतवाली,गंगनहर,मंगलौर व्यापार मंडल रुड़की अध्यक्ष अरविंद कश्यप, नवीन गुलाटी,राजीव,प्रीतम सिंह,नीरज सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत