रुड़की । भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने रामनगर शिव चौक से आज अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले भगवान शिव के सामने माथा टेक जीत का आशीर्वाद लिया। रामनगर में उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रुड़की में यदि भाजपा का मेयर बनता है तो यहां ट्रिपल इंजन की सरकार शहर का विकास बड़ी तेजी से करेगी।

मंगलवार भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने रामनगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने यदि उन्हें मौका दिया तो यहां रुड़की में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और ट्रिपल इंजन की सरकार तेजी के साथ रुड़की में विकास का काम करेगी। उन्होंने कहा कि रुड़की शहर में जो भी समस्याएं हैं उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, सतीश कौशिक, पंकज नंद, पूजा नंदा, सावित्री मंगल, शिवम अग्रवाल, मयंक मेहंदीरत्ता, भारत कपूर आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला कार्य कटरी शामिल रही। जनसंपर्क के दौरान जमकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल जिंदाबाद के नारे लगाए गए।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत