भगवानपुर:- चुनाव के बीच बढ़ती ठंड के साथ नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगी है। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने और भाजपा कार्यालय उद्घाटन के बाद से अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपना – अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

नगर पंचायत भगवानपुर से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने मंगलवार को बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवानपुर नगर पंचायत में भाजपा का ट्रिपल इंजन लगेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का भरपूर प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र की जितनी भी समस्याएं है उनको वह हल करेंगे।

नगर पंचायत भगवानपुर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास से सभी को साथ लेकर विकास कार्य कराए जाएंगे।

इस मौके पर नीटू सिंह मंडावर, नीशू प्रजापति, अंकुर सिंघल, विशू गुप्ता, आशीष महेश्वरी, दक्ष अग्रवाल, विशाल गौतम, सन्नी, रोहित, धीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत