रुड़की।श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 359-वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।नगर कीर्तन के दौरान दिखाए गए हैरतअंगेज करतब सभी का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा का लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

एसडी कॉलेज के समीप लगाए गए सेवा शिविर में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता तथा मेयर पद की प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने संयुक्त रूप से नगर कीर्तन में शामिल सभी को सूक्ष्म आहार वितरित किया तथा पांच प्यारों का शाल व माला पहनकर स्वागत किया गया।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी,श्री सुखमनी साहिब सेवा समिति,समूहसाध संगत के सहयोग से गुरुद्वारा सिंह सभा बीटीगंज में आयोजित नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री कलगीधर रामनगर से शुरू होकर नगर रामनगर चौक,गुरुद्वारा श्री सुखदेव नगर,आजाद नगर चौक, बीएसएम तिराहा,चंद्रपुरी,सब्जी मंडी चौक व सिविल लाइन होते हुए गुरुद्वारा श्री सिंह सभा बीटीगंज पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सरदार अमरजीत सिंह,सरदार जोगिंदर सिंह,सरदार जसप्रीत सिंह,सरदार जसमीत सिंह,रविंदरजीत सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, हरवीर सिंह,सरदार कमलजीत सिंह,फतेह सिंह,सरदार मंजीत सिंह,सतपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




प्रीतम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आपको 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न