रुड़की । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रुड़की शाखा द्वारा नगर निगम मेयर प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल को समर्थन दिया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष इंदु सक्सेरिया ने कहा सम्मेलन की सभी पदाधिकारीयो ने सर्व समिति से आने वाले नगर निगम के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल के समर्थन में मतदान करने का मन बनाया है और मारवाड़ी समाज के सभी लोग इस बार भाजपा को समर्थन करेंगे।
शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर और हार पहनकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और अनीता देवी अग्रवाल जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा नगर निगम मेयर प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसे पर खरा उतरेंगी। इस अवसर पर समर्थन देने वालों में मीनू सिंघानिया, अंजू मित्तल, विनीता महेश्वरी, चित्रा, बिंदु महेश्वरी, सोनिया गुप्ता, रेनू मित्तल, सुनीता चौधरी आदि उपस्थित रही।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत