रुड़की । हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना 17 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन लक्सर में मनाएंगे। जिसमें देशभर से साधु संत व अन्य धर्मगुरू जुटेंगे। हालांकि भविष्य में इस सीट पर वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह समर्थकों पर छोड़ दिया है।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। हमेशा यहां की जनता के साथ खड़े होने का प्रयास किया है। चाहे वह चमोली की आपदा हो या सिलकयारी गुफा में फंसे मजदूरों की मदद करना।
उन्होंने कहा कि अब साधु संतों के आह्वान पर वह अपना 54वां जन्मदिन देवभूमि में मनाएंगे। बताया कि इस समारोह में बाबाh रामदेव, गुरु शंकराचार्य, कई अखाड़ों के महामंडलेश्वर समेत देश के प्रमुख संत, धर्मगुरु, कई प्रदेशों से राजनीतिक दलों के नेता उद्योगपति एवं अन्य लोग शामिल होंगे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत