*शेफील्ड स्कूल रुड़की एवं अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष मिश्रा ने उत्तराखंड पीथियन एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हरी झंडी दिखा कर चंडीगढ़ पीथियन के नेशनल गेम्स मे भाग लेने के लिए विदा किया*
पिरान कलियर। शेफील्ड स्कूल रुड़की एवं अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष मिश्रा ने उत्तराखंड पीथियन एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हरी झंडी दिखा कर चंडीगढ़ पीथियन के नेशनल गेम्स मे भाग लेने के लिए विदा किया। इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल सांस्कृतिक गतिविधिया न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थय के लिए आवशयक है

बल्कि अनुशासन ,टीम वर्क और आत्मविश्वास को विकसित करती है। उन्होंने कहा कि आज का छात्र देश व राज्य का भविष्य है मेहनत लगन और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आप न केवल अपनी व्यतिगत प्रगति कर सकते है बल्कि राज्य व देश को भी गौरवान्वित कर सकते है। इस दौरान पीथियन उत्तराखंड के पदाधिकारी एवं शेफील्ड स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर राहुल विश्नोई ने कहा कि पीथियन एसोसिएशन समय -समय पर पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षिक गतिविधियों मे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल शिक्षकों व माता -पिता का सहयोग ज़रूरी है। जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वागीण विकास होता है।इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी शिव प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे आयोजन मे संस्कृति का आपस मे आदान प्रदान होता है जिससे कि बच्चों का मानसिक विकास होता है। इस मौके पर अमित सिंह एयर स्कूलों के छात्र -छात्राएं मौजूद रहें।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत