रुद्रप्रयाग । केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव कुशलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कर लिया गया है। जिसमें 173 पोलिंग बूथ बनाए गए थे तथा मतदान संपन्न कराने के उपरांत सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल पहुंच चुकी है तथा निर्वाचन सामग्री एवं ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

जिसमें 166 पोलिंग पार्टियां देर सायं तक ही लौट गई थी तथा दूरस्थ क्षेत्र की 07 पोलिंग पार्टियां आज वापस लौटी है तथा अंतिम पहुंचने वाली पोलिंग पार्टी तोषी पोलिंग बूथ की थी जो लगभग 12ः15 बजे अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में पहुंची। ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है तथा स्ट्रांग रूम को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन की निगरानी में सील किया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे, रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला सहित भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के अभिकर्ता मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत