हरिद्वार । मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के क्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ हरिद्वार व सलाम मुंबई फाउंडेशन,एन एस एफ की सहयोगी संस्था बहुउदय लोक सेवा संस्थान हरिद्वार के द्वारा ब्लॉक बहादराबाद खानपुर लक्सर के स्कूलों में तंबाकू मुक्त स्कूल जागरूकता कार्यक्रम किया गया

विनोद कुमारी व तृषा अत्री के द्वारा बताया कि तंबाकू से बना हर उत्पाद मनुष्य के शरीर को नुकसान पहुंचता है तंबाकू 7000 रासायनिक पदार्थों से मिलकर बनाया जाता है निकोटिन की मात्रा होती है तंबाकू चबाना ओरल कैंसर के लिए सबसे बड़ा जोखिम बना सकता है तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव व बीमारियों व तंबाकू के सेवन से दुनिया में हर वर्ष 35 लाख लोगों की मौत हो

जाती है, धूम्रपान से टीवी, कैंसर हृदय रोग स्ट्रोक फेफड़ों के रोग टाइप 2 मधुमेह आदि बीमारियों का आगमन होता है ,एवं कोटपा अधिनियम 2003 की मुख्य धाराओं 4,5,6 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई ।

मनोज कुमार पाल अध्यक्ष बहुउदय लोक सेवा संस्थान श्रीमती विनोद कुमारी श्रीमती तृषा अत्री सत्येंद्र कुमार रा0 प्रा0 विद्यालय महाराजपुर कला आंचल शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय प्राथमिक विद्यालय डालूवाला मीनाक्षी प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज निरंजनपुर, सत्येंद्र कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर कला लक्सर राजकीय प्राथमिक विद्यालय निरंजनपुर लक्सर, आदि लोगों का सहयोग रहा।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत