रुड़की/झबरेड़ा । क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने के लिए झबरेड़ा पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस में ओवरलोड में दो वाहनों को सीज किया है।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा सडक दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति की रोकथाम हेतु ओवरलोड वाहनों एवं लोडर वाहनों में सवारी परिवहन करने वालों पर ठोस कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इन्हीं निर्देश के क्रम में थाना झबरेडा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को इकबालपुर में चैकिंग के दौरान दो छोटे हाथियों को रोककर चैक किया गया तो दोनो वाहनों में 40 व 20 महिला, पुरूष सवार थे। दोनो वाहनों को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज करते हुए चालको के लाइसेंस निरस्त्रीकरण की रिपोर्ट एआरटीओ रुडकी को भेजी की जा रही है। ओवर लोर्ड वाहनो व नियम विरुद्ध क्षमता से अधिक सवारी ले जाने वाले वाहनो व वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी है।




आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने परियोजना अधिकारी रुड़की प्रथम को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूरी न होने से हैं नाराज
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन,गणमान्यजन रहे मौजूद
धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती,पूजा-अर्चना कर भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
चौदस पर दो दिवसीय मेले का भंडारे के साथ हुआ समापन,गणमान्यजन रहे मौजूद
राजा पहलवान ने मिक्स मार्शल आर्ट इंडिया कॉम्बैट लीग नेशनल गेम में गोल्ड मेडल जीत किया शिक्षा नगरी का नाम रोशन
आर. एन. आई इंटर भगवानपुर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंगलवार को सेवानिवृत