रुड़की । जिला हरिद्वार की थाना कोतवाली पुलिस ने सुबह सवेरे से ही तूफानी सत्यापन अभियान चलाया। सुबह सवेरे अपने घरों के बाहर पुलिस को देख लोगों में हड़कंप मच गया। जब बाद में पता चला कि यह तो सत्यापन अभियान के लिए आए हैं तब जाकर लोगों ने रात की सांस ली। इस दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह से कई से जुर्माना वसूला तो कई को चेतावनी देकर छोड़ा और सत्यापन अभियान को आगे बढ़ाया।

जब से हरिद्वार जिले की एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने कमान संभाली है तभी से जिले के कोतवाली थाना पुलिस को उन्होंने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सख्त निर्देश दे रखे हैं और इन्हीं निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिला हरिद्वार की पुलिस ने समय-समय पर अपराधियों को सबक सिखाने के साथ ही जेल में ठुसने का काम किया है। इसी के मद्देनजर आज यानी रविवार को भी जिला हरिद्वार की कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह पर तूफानी सत्यापन अभियान सुबह सवेरे से ही चालू कर दिया। पुलिस टीम द्वारा सुबह-सुबह लोगों के घरों पर जाकर दस्तक देने से लोगों में भी हड़कंप मच गया। लेकिन जब बाद में पता चला कि पुलिस सत्यापन अभियान के लिए आई है तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सत्यापन अभियान के दौरान रुड़की की गंगनहर कोतवाली, भगवानपुर थाना कलियर थाना, कनखल, सिडकुल, रानीपुर, बुग्गावाला पुलिस ने अलग-अलग जगह से कई लोगों से जुर्माना वसूला तो कई लोगों को पहली बार चेतावनी देकर भी छोड़ा। जिले की पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान से पूरे क्षेत्र में हड़कंप सा मचा रहा।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत