रुड़की।सिविल लाइन कोतवाली रुड़की में इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट की उपस्थिति में “दीपावली-मिलन” कार्यक्रम आयोजित किया गया।अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कोई भी त्यौहार किसी भी धर्म का हो हमें प्रेम,सौहार्द और भाईचारे का सन्देश देता है,जो हमारी संस्कृति का प्रतीक है।

व्यापार मंडल रुड़की के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि रुड़की नगर की ये विशेषता है कि यहां हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई आपस में मिलकर एक-दूसरे के त्योहारों को मिलजुल कर मनाते है,जो शिक्षा नगरी की पहचान है।

इस अवसर पर युवा भाजपा नेता आकाश जैन,नागरिक सम्मान समिति के प्रचार सचिव इमरान देशभक्त,समाजसेवी शेख जमाल अहमद,युवा समाजसेवी साकिब कादरी,समाजसेविका पारुल भाटिया,सलमान फरीदी,रिंकू बत्रा,मोहम्मद अनस,राव फईक,धीरेंद्र कुमार जैन उर्फ बॉबी,मोहम्मद दानिश,सपना चौहान व प्रीति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

इस मौके पर देशभक्ति गीत गायक नफीसुल हसन ने दीपावली पर आधारित एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया,जिसकी सभी लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की तथा नफ़ीसुल हसन को पुरस्कार एवं लोई ओढाकर सम्मानित किया गया।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत