दिवाली का पर्व केवल खुशियों और रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि यह पर्यावरण के प्रति हमारी संवेदना और जिम्मेदारी को भी दर्शाता है!हाल के वर्षों में विभिन्न राज्यों और नगर निगम ने पटाखे पर प्रतिबंध लगाने का जो निर्णय किया है, वह न केवल शांति और स्वास्थ्य के लिए अहम हैं, बल्कि यह एक नई सोच और दिशा की शुरुआत भी है।पटाखों से होने वाला वायु प्रदूषण खासकर शहरों में स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है

।अध्ययनों से स्पष्ट है कि पटाखों के जलने से उत्पन्न धुआं और विषैले रसायन न केवल हमारे फेफड़ों को प्रभावित करते हैं बल्कि यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी अत्यंत हानिकारक होते हैं।ऐसे में पटाखों पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। इससे पटाखे का उपयोग करने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकता है! जब हम दीयों से दिवाली मनाते हैं, तो हम न केवल प्रदूषण कम करते हैं,बल्कि हमारे उत्सव का आनंद भी बढ़ता है।

इस बदलाव से यह संदेश जाता है कि त्योहारों का असली आनंद प्रकृति के साथ सामंजस्य में है। पटाखों पर पाबंदी नई सुबह है, जहां हम खुशी और उत्सव को सुरक्षित तरीके से मना सकते हैं।




मानकमजरा गाँव में श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे पिरान कलियर विधायक के आवास पर,दी ईद की मुबारकबाद
स्व०पंडित बाबू मनोहर लाल शर्मा ने हजारों घरों में शिक्षा की रौशनी दी, उनका जीवन शिक्षा और समाज को रहा समर्पित,अफजल मंगलौरी
कस्बे के भगवानपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शांति व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने परियोजना अधिकारी रुड़की प्रथम को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूरी न होने से हैं नाराज
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन,गणमान्यजन रहे मौजूद