*स्वर्ग की अप्सरा को देखकर नारद मुनि का उस पर मोहित होकर उनके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखना तथा नारद मुनि के अन्दर अहंकार आने की लीला तथा भगवान श्री हरि विष्णु द्वारा उनका अहंकार तोड़ने पर नारद मुनि द्वारा उन्हें पृथ्वी पर जन्म लेकर पत्नी वियोग में भटकने का श्राप दिए जाने की लीला का सुन्दर मंचन किया*

भगवानपुर । मेंन बाजार नजदीक दाताराम मंदिर स्थित श्रीरामलीला शोभा सदन रंगमंच समिति के तत्वाधान में भव्य रंगमंच पर भगवान श्री राम की 14 दिवसीय मानवीय लीलाओं के मंचन का सोमवार रात्रि 8: 30 बजे गोयल ब्रदर्स शरण भवन कमेटी एवं सदस्यों द्वारा गणेश पूजन किया गया ।
गणेश पूजन पंडित जगन्नाथ के हाथों से करवाया। गोयल ब्रदर्स शरण भवन भगवानपुर के सानिध्य में विधिवतम मंत्रोच्चारण कर संपन्न करवाया।
गोयल ब्रदर्स ने बताया कि भगवान श्री राम की मानवीय लीलाओं का 14 दिवसीय मंचन सोमवार 30 सितंबर से 13अक्टूबर तक किया जाएगा

श्री रामलीला शोभा सदन रंगमंच, रामलीला मंचन को देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान भगवान श्रीराम और वीर बजरंगी की गूंज के साथ मंचन के प्रथम दिन पंडित जगन्नाथ आदि ने गणेश वंदना और आरती कर रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया।
नारद मोह की लीला प्रारंभ हुई जिसमें दर्शाया कि नारद एक जगह भगवान के भजन में इतने लीन हो जाते हैं कि इंद्र का सिंहासन हिल जाता है। सिंहासन जाने के भय के चलते इंद्र नारद के तप को भंग करने के लिए कामदेव और अप्सरा भेजते हैं। फिर भी नारद का ध्यान भंग नहीं होता है तो कामदेव नतमस्तक हो जाता है और नारदजी से क्षमा मांगते है। इसकी जानकारी होने पर नारद को अभिमान हो जाता है कि उन्होंने कामदेव को जीत लिया है।
इसकी जानकारी वह एक-एक करके ब्रह्मा, महेश और विष्णु को देते हैं। अभिमान को खत्म करने के लिए भगवान विष्णु ने अपनी माया से सुंदर नगर और सुंदर राजकुमारी की रचना की। जहां पहुंचकर नारद श्रीलनिधी राजा के आग्रह पर उनकी बेटी विश्वमोहिनी की हस्तरेखा देखते हैं। हस्तरेखा देखकर नारद विश्वमोहिनी से विवाह करना चाहते हैं और भगवान विष्णु से हरि रूप लेकर आते हैं। जबकि हरि रूप में उन्हें बंदर का रूप दिया जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु मौके पर पहुंच जाते हैं और विश्वमोहिनी से विवाह करते हैं। यहां नारद श्राप देते हैं कि जिस प्रकार में एक स्त्री के लिए व्याकुल हुआ हूं। उसी प्रकार आपको (विष्णु भगवान) को भी एक स्त्री के वियोग में व्याकुल होना पड़ेगा। इसके साथ ही जिस बंदर का चेहरा दिया है।

ऐसे बंदर ही पृथ्वीलोक पर आपकी मदद करेंगे। इसे विष्णु भगवान स्वीकार करते हैं और बताते हैं कि यह सब तो उनकी माया थी। महोत्सव आयोजन में गोयल ब्रदर्स, मीडिया प्रभारी सुनील उर्फ कुक्कू पंडित, रचित अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अमन गुप्ता, भूपेंद्र सिंघल, नवनीत अग्रवाल, मोहित यादव, सूरज मिश्रा,सुरेंद्र धीमान, अजीत धीमान विनोद धीमान, राहुल धीमान, भानु कौशल सहित अन्य पदाधिकारी व कलाकार उपस्थित रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत